ललितपुर: पनारी स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में एक महिला गंभीर रूप से घायल
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पनारी स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की सोमवार दोपहर के समय भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान एक बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से लहू लुहान हो गई। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायल महिला को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा सके।