राज्यपाल मंगुभाई पटेल दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल के स्थापना दिवस एवं दुष्यन्त अलंकरण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। आपको बता दें कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय, भोपाल के स्थापना दिवस के अवसर पर एवं दुष्यन्त शोध केन्द्र और अलंकरण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया।