बदायूं के कछला ब्रिज स्टेशन पर जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के नगरिया का रहने वाला अरविंद पुत्र यादराम प्राइवेट रेलकर्मी था। वह 20 दिसंबर को ट्रैक की पेट्रोलिंग के दौरान गायव हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली । वहीं परिजन शनिवार को अरविंद को गंगा में तलाश कर रहे थे तो गंगा में अरविंद का शव उतराता मिला । शव देख परिजनों में कोहराम मच गया ।