बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा पर एसपी ट्रैफिक ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को बांटे हेलमेट
कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा पर एसपी ट्रैफिक ने बिना हेलमेट चलने वालों को हेलमेट वितरित किए हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लोग यातायात नियमों का पालन करें और दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर चलें। हेलमेट पाकर लोग काफी खुश नजर आए।