जोगापट्टी: नवलपुर पुलिस ने पूर्व फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इस्तेहार
आज 4 नवंबर दोपहर 2 बजे नवलपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दूधियावा गांव में राजेश यादव, पिता भीखू यादव के घर पर इस्तेहार चिपका कर शीघ्र न्यायालय में पेश होने की बात कही, उक्त मामले में नवलपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त करीब एक वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे बार-बार नोटिस तलब करने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ।