सबलगढ़: में मोहर्रम का 19 ताजियों का जुलूस निकलाः भारी पुलिस बल और वज्र वाहन की निगरानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे
सबलगढ़ में मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और जगह-जगह ताजिया का स्वागत किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया।