चांदपुर: चांदपुर में न्यू लाइट पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया गया, गौतम बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला गया
शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चांदपुर में बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर न्यू लाइट पब्लिक स्कूल में महात्मा गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर महात्मा गौतम बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला गया।