वाराणसी में बीच सड़क बीजेपी विधायक ने एडीएम को लगाई फटकार, सीएम योगी से शिकायत की दी चेतावनी, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Varanasi | Dec 18, 2025 वाराणसी में गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव एडीएम को फटकार लगाते दिख रहे है। बीजेपी विधायक द्वारा अधिकारी को फटकार लगाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।