रामगढ़: रामगढ़ मुखिया ने न्यू प्राथमिक विद्यालय धुलवा में वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
Ramgarh, Palamu | Jul 31, 2026 रामगढ़ के न्यू प्राथमिक विद्यालय धुलवा में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले वर्ग एक से पांच तक के छात्रों को सम्मानित किया गया। रामगढ मुखिया उमाशंकर प्रसाद के द्वारा शुक्रवार दोपहर 2 बजे निजी खर्च से कॉपी, कलम और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।