गोरखपुर: एनडीआरएफ टीम ने 36 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव बरामद किए
खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में राप्ती नदी में लापता हुए चार किशोरों के शव को आज लगभग 36 घंटे बाद सघन सर्च अभियान के तहत एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया।बता दे की 31 मार्च की शाम को मिर्जापुर गांव के पास पीपे के पुल से थोड़ी दूर पर चार साइकिल मिली थी।स्थानीय लोगों का कहना था कि चार किशोर साइकिल खड़ी कर नदी में स्नान के लिए गए और तब से नहीं लौटे।