छतरपुर नगर: जमीनी विवाद में जैन और कुशवाहा समाज आमने-सामने, लाठी-पत्थर चलने से कई घायल,गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धमोरा गांव में शुक्रवार दोपहर जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान जैन समाज और कुशवाहा समाज के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।वही इस घटना की जानकारी आज 26 जून शाम करीब 6:00 बजे घायलों ने जिला अस्पताल में दी है।