तिलहर: भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यालय पर बैठक संपन्न, सोनी सिंह चौहान बनी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
दरअसल आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तिलहर स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव शामिल हुए। यहां मंडल उपाध्यक्ष दिनेश यादव और युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु अग्निहोत्री की मौजूदगी में श्रीमती सोनी सिंह चौहान को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।