कर्वी: चित्रकूट में बाढ़ से निपटने की तैयारी, रामघाट पर राहत-बचाव की मॉक ड्रिल आयोजित
संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए चित्रकूट प्रशासन ने रामघाट पर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। काल्पनिक बाढ़ की स्थिति में घाट खाली कराने, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और डूबते व्यक्ति के रेस्क्यू का अभ्यास किया गया। प्रेस नोट शुक्रवार दोपहर 2 जारी कर,प्रशासन जल्द ही तुलसी घाट पर भी मॉक ड्रिल कराएगा।