आगरा: साईं की तकिया स्थित जिला चिकित्सालय में एक जेबकतरे ने युवक की जेब काटने का किया प्रयास,जानकारी देता पीड़ित जगदीश
Agra, Agra | Jun 12, 2024 आगरा के जिला चिकित्सालय में अपनी वृद्ध माँ का मेडिकल कराने आए एक युवक की जेब काटने की कोशिश की । लेकिन जेबकतरा अपने मंसूबो में कामयाब नही हो सका। पीड़ित जगदीश ने बताया कि वह बिचपुरी का रहने वाला हैं। अपनी माँ का मेडिकल कराने के लिए लाइन में खड़ा था। तभी अज्ञात युवक ने जेब काटने की कोशिश की। लेकिन हल्ला मचने पर जेबकतरा भाग गया। पुलिस से लिखित शिकायत की हैं।