इंदौर: भागीरथपुरा घटना के बाद इंदौर पहुंचे सीएम मोहन यादव, सुरक्षा में बड़ी चूक, नशे में धुत्त युवक काफिले में घुसा
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से करीब 2500 लोग बीमार हुए जिनमें से 212 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो करीब 10 लोगों की मौत भी हुई है। इस घटना के बाद बीमार लोगों से मिलने सीएम डॉक्टर मोहन यादव इंदौर पहुंचे जहां उनके सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। बुधवार शाम 7 बजे मरी माता मंदिर के पास से जब उनका काफिला गुजर रहा