करहल थाना क्षेत्र के गांव देदामऊ निवासी चंद्रप्रभा पत्नी अवधेश कुमार ने सीओ कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब ससुराली जनों के द्वारा उनको आए दिन परेशान किया जाता है। जिसको लेकर पीड़िता ने ससुराली जनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।