मंगलवार रात को ग्राम नीमसेठी निवासी एक युवक की ग्राम भातलपुरा स्थित एक ढाबे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नीमसेठी निवासी सुनील (26) पिता रामलाल सोलंकी इंदौर में काम करता था। वह कुछ दिनों के लिए अपने गृहग्राम आया हुआ था। मंगलवार शाम को सुनील बाइक (एमपी09वीएच-3270) से इंदौर जाने के लिए निकला था। रास्ते मे