अमरिया सुचेतना समाज सेवा संस्था के आशादीप सेंटर अमरिया द्वारा उड़ान परियोजना के माध्यम से किशोरियों के विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय एक्सपोज़र विजिट का मंगलवार को 12 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरियों को थाना अमरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया, ब्लॉक अमरिया तथा भारतीय स्टेट बैंक अमरिया का एक्सपोज़र विजिट कराया गया।