ऊंचाहार: सरायं तुलाराम गाँव में बीम गिरने से युवती घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सरायं तुलाराम गाँव में बुधवार की शाम, क्षेत्र में आये तूफान के कारण गाँव निवासी रामलखन के घर पर खड़ी दीवार की बीम अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से रामलखन की पुत्री प्रीती गम्भीर रुप से घायल हो गई, परिजनों ने घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।