बलिया: 11 जून को राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन होगा
Ballia, Ballia | Jun 10, 2026 आगामी बाढ़ सीजन को देखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए 11 जून को राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभ्यास जिले की सभी तहसीलों में एक साथ आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, पशुपालन विभाग तथा आपदा मित्रों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।