धरियावद: उत्तम सेवा संस्थान के 101 दिवसीय जल चारा अभियान का भव्य समापन, सेवा, दान और जीवदया बना धरियावद में प्रेरक अध्याय
उत्तम सेवा फाउंडेशन एवं उत्तम नारी शक्ति धरियावद द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर 31 मार्च से प्रारंभ किया गया 101 दिवसीय जीवदया,जल सेवा एवं हरा चारा अभियान योगिनी एकादशी के शुभ दिन पूर्ण श्रद्धा,उत्साह और जनसहयोग के साथ संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के दौरान संचालित इस महाअभियान ने मानव सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।