कटेया: भागीपट्टी में ट्रांसफार्मर के पास पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी स्थित ट्रांसफार्मर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई।मृत युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखिया गांव निवासी गांधी कुशवाहा के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुशवाहा के रूप