चूरू: एनएच 52 चारणान की ढाणी के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार क्रूजर पलटने से महिलाओं सहित 14 लोग घायल
Churu, Churu | Sep 26, 2025 चूरू के एनएच 52 पर चारणान की ढाणी के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार क्रूजर के अचानक पलटने से वाहन में सवार एक ही परिवार के 14 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।