पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्ज करते समय बिजली का करंट लगने से एक महिला घायल, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 9, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरबन्ना में मोबाइल फोन को चार्ज में लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है. महिला की पहचान बरबन्ना की निवासी नंदन चौहान की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है