खातेगांव: नेमावर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट दुलवा फाटा पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
सोमवार दोपहर 12 बजे नेमावर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट दुलवा फाटा पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे इसके अतिरिक्त वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं विभिन्न वाहन चालक समूहों के माध्यम से नियमित रूप से यातायात जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।