सिराथू: कोखराज इलाके से पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले व्यक्ति को ई-रिक्शा और पार्ट्स के साथ किया गिरफ्तार
कोखराज इलाके के रसूलपुर गिरसा से पुलिस ने बुधवार के दोपहर साहिल हेला पुत्र दीनबंधु नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक ई रिक्शा,चार ई रिक्शा की बैटरी, तीन ई रिक्शा के टायर,रिंचपाना और नगद 2580 रुपए बरामद किया है। साहिल ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह अन्य चोरियों में भी शामिल रहा है।पुलिस ने साहिल का चालान न्यायालय कर दिया है।