सिराथू: रामपुर धमावा में बाइक सवार फतेहपुर के युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एसआरएन रेफर
मंगलवार देर रात सैनी थाना इलाके के रामपुर धमावा में एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया।घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।मंझनपुर जिला अस्पताल ने बाइक सवार की हालत को देखकर इलाहाबाद के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया है।घायल युवक फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना इलाके का रहने वाला सुनील कुमार बताया जा रहा है।