सिराथू: कोखराज थाने के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों के पैर फ्रैक्चर, एक की हालत गंभीर
बुधवार की दोपहर कोखराज थाना के करीब एक बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दिया है।इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं।बताया जाता है कि दो लोगों के पैर फ्रैक्चर हो गए हैं जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।इन सभी घायलों को नजदीकी मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।कोखराज पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रेलर की तलाश शुरू कर दिया है।