डोमचांच: थ्री-लेयर फार्मिंग अपनाकर डोमचांच के मसनोडीह किसान सुमन कुमार मेहता एक ही खेत से सालाना लाखों रुपये की कर रहे है कमाई
डोमचांच प्रखंड मसनोडीह के किसान सुमन कुमार मेहता ने पारंपरिक खेती की सोच को बदलते हुए आधुनिक तकनीक से सफलता की नई कहानी लिखी है। थ्री-लेयर फार्मिंग अपनाकर किसान सुमन कुमार मेहता एक ही खेत से सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।