खगड़िया: शहर में भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति हुई अनियमित, उपभोक्ता आक्रोशित
शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच बिजली आपूर्ति भी चरमराई है। इस गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से लोग बेहाल हो रहे हैं। पिछले एक पखवाड़ा से बिजली की आपूर्ति बेहाल है। गुरुवार दिन के 3:00 को भी बिजली सप्लाई खासा बेहाल रहा। सुबह से ही बिजली कटने की समस्या बनी रही। आलम यह रहा कि कुछ देर के अंतराल पर बिजली कटने व आने की समस्या बनी रही। शाम में भी बिजली कई बार