नावकोठी: इसफा में अग्नि वीर सेवा के जवान का भव्य स्वागत, फूलमाला पहनाकर गाजे-बाजे के साथ गांव में भ्रमण कराया गया
नावकोठी प्रखंड के इसफा के एक युवक का सिलेक्शन अग्नि वीर योजना के तहत इंडियन आर्मी में हुआ है। उनके घर वापसी पर इसफा में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। रास्ते भर बैंड बाजा फूल माला के साथ भारत माता की जय इंडियन आर्मी की जय के नारे लगाए गए।