अंबाह: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन ने दिया समरसता का संदेश
Ambah, Morena | Jul 5, 2026 पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं समाजसेवी जिनेश जैन ने जन्मदिन सादगी, धार्मिक आस्था और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया। उन्होंने आर्यिका श्री संगममति माताजी से आशीर्वाद लिया तथा दोहरी रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बाद में अटल पार्क में शुभचिंतको ने जन्मदिन मनाया।