भीलवाड़ा: जीएनएम छात्राओं ने जिला अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन, नर्सिंग स्टाफ पर प्रताड़ित करने और अभ्रदता का आरोप लगाया
महात्मा गांधी चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की छात्राएं खुलकर सामने आ गई हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और नर्सिंग स्टाफ की ओर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।इस दौरान आज गुरुवार को छात्राओं ने जिला अस्पताल में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।