गोरखपुर: नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गोरखनाथ पुलिस ने गोरखनाथ से किया गिरफ्तार
गोरखनाथ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गोरखनाथ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक बिहार का रहने वाला है और इसका नाम करन है। इस पर आरोप है कि इसने गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत में से जेल भेज दिया।