रायबरेली: चकदादर में तहसीलदार के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, ट्रैक्टर ट्राली से हो रहा खनन का वीडियो वायरल
3 जनवरी शुक्रवार दोपहर 3 बजे अवैध खनन का एक वीडियो वायरल हुआ। जानकारी प्राप्त हुई है, कि तहसीलदार के आदेश के बाद भी अवैध निर्माण हटाने के बजाय उस स्थान पर खनन किया जा रहा है। जिसका वीडियो वायरल हुआ। विगत दिनों उक्त भूमि पर अवैध निर्माण हटाने का आदेश जारी किया गया था। परंतु कब्जेदार आदेशों की अवहेलना करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि उक्त भूमि चारागाह दर्ज है।