आज़मगढ़: छतउर में कुत्ते को मारने का विरोध करने पर युवक को मारपीट कर किया घायल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
जहानागंज थाना के छतउर गांव निवासी रमेश पुत्र पुनिश कश्यप ने थाना जहानागंज में मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर एक पालतू कुत्ता है। मंगलवार को सुबह 9 बजे उसके ही गाँव के अरुन कन्नौजिया पुत्र सरखू और कुद्दन सिंह पुत्र सतवन्त सिंह उसके कुत्ते को मार रहे थे तो उसने कहा कि क्यो मार रहे हो, इतने में अरुन व कुद्दन कुत्ते को छोड़कर उसको मारने लगे।