कुशलगढ़: स्व. श्रीपतराय दवे स्मृति में आयोजन: 27 जून को सज्जनगढ़ से कुशलगढ़ तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जनप्रिय नेता स्व. श्रीपतराय दवे की स्मृति में आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जानकारी देते हुए मधुसूदन व्यास ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का