धनौरा: बछरायूं में तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बछरायूं में स्टेट हाइवे पर बुधवार दोपहर को एक सड़क हादसे में हसनपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई। बछरायूं में साकर बैंक्वेट हॉल के पास एक अनियंत्रित कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। हसनपुर के मुहल्ला कुरैशियान (कंकरवाला कुआं) निवासी 30 वर्षीय रजिया अपनी सात साल।