बरौनी: बरौनी स्टेशन पर यात्रियों को एसी वेटिंग रूम की सुविधा नहीं मिल रही
बरौनी जंक्शन आय में अव्वल होने के बावजूद आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहा है। हालांकि, रेलवे द्वारा लिफ्ट, वाई-फाई, एलईडी रिजर्वेशन चार्ट, सीसीटीवी कैमरे आदि की सुविधा तो उपलब्ध करा दी गयी है लेकिन इस स्टेशन पर अब तक एसी वेटिंग रूम की सुविधा बहाल नहीं कराई गई है।