राजगढ थाना क्षेत्र के गांव लम्बोर बड़ी में अपने फार्म हाउस में खेजड़ी के पेड़ की छंगाई करते समय पर पेड़ के गिरने के कारण एक व्यक्ति की ददर्नाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजगढ थाना पुलिस घटना का मौका निरीक्षण किया तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनो को सौंप दिया। संजय कुमार पुत्र हेमराज जाट उम्र 38 साल निवासी लम्बोर बड़ी ने मामला दर्ज करवाया है।