कोल: चिटफंड कंपनियों के ठगी पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में किया अनोखा प्रदर्शन, ढोल-थाली बजाकर पैसा वापस दिलाने की मांग की
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 चिटफंड कंपनियों के ठगी पीड़ितों के द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया है। ठगी पीड़ित थाली व ढोल बजाते हुए प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में ठगी पीड़ितों के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया और ढोल व थाली बजाई गई है। इस दौरान ठगी पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को दिया है।