ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के छतवा गांव में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने बताया कि छतवा गांव में घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी हुई है ,राम सजीवन यादव के घर में यह चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि सोने चांदी के जेवरात एवं नगद रुपए सहित कुल 90 हजार रुपए की चोरी हुई है।