मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर के सख्त तेवर,दूसरे दिन भी कोचिंग सेंटरों पर छापे,कई संचालक भागे,80% में खामियां,अब नोटिस देने की तैयारी।
मुरैना शहर में कलेक्टर जागिड़ के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने दूसरे दिन भी कोचिंग सेंटरों की जांच की। कई स्थानों पर टीम पहुंचते ही संचालक ताले लगाकर चले गए। एक दर्जन से अधिक संस्थानों के निरीक्षण में करीब 80 प्रतिशत में अग्निशमन, सुरक्षित निकास, पेयजल, शौचालय व अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिलीं। विभाग अब खामियां मिलने वाले संचालकों को नोटिस जारी करेगा।