चंदनकियारी: बांध कुल्ही गांव में घर में घुसकर हमला, बीच-बचाव करने आई महिला से कथित बदसलूकी एवं छिनतई का आरोप
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बांध कुल्ही गांव में कथित तौर पर घर में घुसकर मारपीट, महिला से बदसलूकी और नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि पीड़ित दुःखू पाल के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे कुछ लोग हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।