मंझनपुर: अवाना आलमपुर में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
अवाना आलमपुर चौराहा स्थित एक किराना दुकान में शनिवार रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गोपाल मिश्र का पूरा निवासी उमेश कुमार त्रिपाठी शनिवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे।