गिरिडीह: 38वे पुलिस कप्तान के रूप में डॉक्टर विमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ग्रहण किया पदभार
38वे पुलिस कप्तान के रूप में डॉक्टर विमल कुमार ने गुरूवार को पपरवाटांड स्थित पुलीस अधीक्षक कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इन्होंने अपना पदभार एसपी दीपक कुमार शर्मा से ग्रहण किया। सबसे पहले जवानों ने नए एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बुक्के देकर इनका स्वागत किया।