हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के ललाणा और छुईघाट क्षेत्रों के बागवानों को निरंतर लाभ मिल रहा है। इन क्षेत्रों में उगाई गई मौसम्मी की दूसरी खेप, रविवार को सफलतापूर्वक रिलायंस कंपनी के राजपुरा (पंजाब) स्थित स्टोर तक पहुंचाई गई।