धार: सागौर में क्रेन हादसे के बाद बवाल, दो लोगों की मौत, शव रखकर परिजनों का सड़क पर धरना
Dhar, Dhar | Oct 30, 2025 सागौर में क्रेन हादसे के बाद बवाल: दो लोगों की मौत, शव रखकर परिजनों ने सड़क पर दिया धरना।धार जिले के सागौर क्षेत्र में रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान हुए भारी-भरकम क्रेन हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का संतुलन अचानक बिगड़ गया।