खजनी: ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर बेलघाट में भक्ति की बयार, हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़ और जगह-जगह चले विशाल भंडारे
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी हुआ।