कैराना: कांधला में किवाना मोड के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Apr 28, 2026 कांधला में किवाना मोड के निकट मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिस कारण स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम हिदायतुल्लाह निवासी शामली बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।